बांका (बिहार ):– जिला के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित कार्यक्रम को लेकर बांका के जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने बुधवार को शंभूगंज प्रखंड स्थित प्रसिद्ध तिलडीहा दुर्गा मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम स्थल और आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में डीएम और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, साफ-सफाई, सीसीटीवी, बैरिकेडिंग, पार्किंग और भीड़ प्रबंधन को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही तारापुर स्थित संभावित हैलिपैड स्थल का भी मुआयना किया गया। अधिकारियों ने तिलडीहा तक जाने वाले सड़क मार्ग की स्थिति पर भी चर्चा की और जरूरी कमियों को जल्द दूर करने पर जोर दिया।

इस मौके पर डीएम और एसपी ने तिलडीहा दुर्गा मंदिर से सटे बदुआ नदी में निर्माणाधीन रिवर फ्रंट परियोजना का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। मौके पर कई प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed