देवघर: – बाबा बैद्यनाथ मंदिर के समीप स्थित होटल एकता इंटरनेशनल ने अपनी स्थापना की चौथी वर्षगांठ बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई। इस अवसर पर होटल में ठहरे श्रद्धालुओं, प्रबंधन और कर्मचारियों ने मिलकर केक काटा और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। होटल परिसर में पूरे दिन उत्सव का माहौल देखने को मिला।
मेहमानों के साथ मनाया जश्न :–वर्षगांठ समारोह के दौरान होटल के मास्टर शेफ, मैनेजर एवं अन्य कर्मचारियों ने अतिथियों के साथ खुशियां साझा कीं। होटल में ठहरे यात्रियों ने भी इस खास अवसर का हिस्सा बनकर होटल प्रबंधन की पहल की सराहना की।
एक सप्ताह तक मिलेगा विशेष ऑफर:–होटल एकता इंटरनेशनल के जनरल मैनेजर कंचन कुमार ने बताया कि होटल प्रबंधन हमेशा देवतुल्य अतिथियों को बेहतर सेवा और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि चौथी वर्षगांठ के अवसर पर 29 जून से 5 जुलाई तक विशेष ऑफर चलाया जाएगा। इस दौरान होटल के कमरों की बुकिंग और रेस्टोरेंट के विभिन्न व्यंजनों पर 10 से 15 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जाएगी।
44 आधुनिक कमरों के साथ बेहतरीन सुविधाएं:– उन्होंने बताया कि होटल में रॉयल सुइट, डीलक्स और प्रीमियम श्रेणी के कुल 44 आधुनिक कमरे उपलब्ध हैं, जहां श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आरामदायक एवं गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में होटल ने अपनी उत्कृष्ट सेवा, स्वच्छ वातावरण और बेहतर आतिथ्य के दम पर ग्राहकों के बीच एक अलग पहचान बनाई है।
मधुबन रेस्टोरेंट के विशेष व्यंजनों ने जीता दिल:–वर्षगांठ के अवसर पर होटल के मधुबन रेस्टोरेंट के एग्जिक्यूटिव शेफ ने मेहमानों के लिए कई विशेष व्यंजन तैयार किए। इनमें पायोली चिकन, कुंभ डंपलिंग, चिकन पटियाला और दम का पनीर प्रमुख रहे। स्वच्छता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए तैयार किए गए इन व्यंजनों का होटल में ठहरे मेहमानों ने भरपूर आनंद लिया और स्वाद की जमकर सराहना की।
कम समय में बनाई अलग पहचान :–बाबा बैद्यनाथ मंदिर के समीप, शहर के प्रमुख स्थान पर स्थित होटल एकता इंटरनेशनल ने कम समय में अपनी उत्कृष्ट सुविधाओं, बेहतरीन आतिथ्य और स्वादिष्ट व्यंजनों के कारण देवघर आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के बीच खास पहचान बनाई है। होटल प्रबंधन ने भविष्य में भी बेहतर सेवा, आधुनिक सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण आतिथ्य के साथ अपने ग्राहकों का स्वागत करने का भरोसा जताया।
