पटना :–बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के गठन के बाद राज्य के IAS अधिकारियों को बड़ा तोहफा मिला है। सामान्य प्रशासन विभाग ने कई अधिकारियों को उच्च ग्रेड में प्रोन्नति प्रदान करने की अधिसूचना जारी कर दी है। इस प्रोन्नति सूची में कई जिलाधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिन्हें अपर सचिव स्तर पर पदोन्नत किया गया है।
अपर सचिव स्तर में प्रमोशन :–सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 2017 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों को अपर सचिव (Additional Secretary) स्तर में प्रोन्नत किया गया है। इनमें राज्य के कई वर्तमान जिलाधिकारी शामिल हैं।
किस DM को मिला प्रमोशन :–
01) तनय सुल्तानिया – जिलाधिकारी, भोजपुर (आरा)
02) तरनजोत सिंह – जिलाधिकारी, मधेपुरा
03) विशाल राज – जिलाधिकारी, किशनगंज
04) आरिफ अहसन – जिलाधिकारी, शेखपुरा
05) विवेक रंजन मैत्रेय – जिलाधिकारी, शिवहर
06) अनिल कुमार – जिलाधिकारी, अररिया
07) अभिलाषा शर्मा – जिलाधिकारी, अरवल
08) दीपेश कुमार – जिलाधिकारी, सहरसा
किन IAS अधिकारियों को अपर सचिव स्तर में प्रोन्नति मिला :–
01) संजीव मित्तल – संयुक्त सचिव, वित्त विभाग
02) योगेश कुमार सागर – निदेशक, निःशक्तता समाज कल्याण विभाग
03) संजय कुमार – संयुक्त सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग
04) रूबी – निदेशक, सांस्कृतिक कार्य निदेशालय
05) कृष्ण कुमार – निदेशक, संग्रहालय कला, संस्कृति एवं युवा विभाग
06) संजय कुमार सिंह – संयुक्त सचिव, भवन निर्माण विभाग
07) अभय झा – संयुक्त सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग
यह प्रशासनिक प्रमोशन सरकार की नई व्यवस्था के तहत अधिकारियों के कार्यों और दक्षता को देखते हुए किया गया है। नए पदभार संभालने के बाद इन अधिकारियों की जिम्मेदारियां और भी बढ़ जाएंगी।
