रांची: – झारखंड के सबसे बड़े सरकारी मेडिकल संस्थान राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। रिम्स के निदेशक डॉ राजकुमार को पद से हटा दिया गया है और उनका इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया गया है। उनकी जगह डॉ दिपेंद्र कुमार सिन्हा को नया निदेशक नियुक्त किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के स्तर पर फैसला :–सूत्रों के अनुसार, रिम्स में पिछले कुछ समय से प्रशासनिक व्यवस्था, प्रबंधन और समन्वय को लेकर सवाल उठ रहे थे। स्वास्थ्य विभाग और रिम्स शासी परिषद के स्तर पर समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री एवं रिम्स शासी परिषद के अध्यक्ष डॉ इरफान अंसारी के हस्तक्षेप के बाद यह बदलाव हुआ।

कौन हैं डॉ दिपेंद्र कुमार सिन्हा :– नए निदेशक बनाए गए , डॉ दिपेंद्र कुमार सिन्हा रिम्स के वरिष्ठ डॉक्टरों में गिने जाते हैं। वे सर्जरी विभाग के अनुभवी प्रोफेसर हैं और संस्थान के प्रशासनिक ढांचे से अच्छी तरह परिचित हैं। इससे पहले भी वे रिम्स की शैक्षणिक और प्रशासनिक जिम्मेदारियों से जुड़े रहे हैं।

सामने होंगी बड़ी चुनौतियां :–रिम्स जैसे बड़े संस्थान में डॉ दिपेंद्र सिन्हा के सामने सबसे बड़ी चुनौती अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करना, मरीजों को बेहतर सुविधा देना और डॉक्टरों व कर्मियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना होगा। साथ ही संस्थान की प्रशासनिक कार्यप्रणाली को मजबूत करना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed