देवघर :– झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत जिले के सीआरपी और बीआरपी के लिए आयोजित ई-विद्यावाहिनी आधारित द्वि-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे चरण का समापन झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी विनोद कुमार ने की।

प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को ई-विद्यावाहिनी ऐप के विभिन्न संकेतकों, कक्षा अवलोकन, शैक्षणिक अनुश्रवण और नई पाठ्यपुस्तकों के संबंध में उन्मुख करना था, ताकि विद्यालयों में शिक्षण-अधिगम की गुणवत्ता को और प्रभावी बनाया जा सके।

इस प्रशिक्षण में करौं, मारगोमुंडा, मधुपुर और सोनारायठाढ़ी प्रखंडों के सीआरपी एवं बीआरपी ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान साक्षरता, संख्याज्ञान और ई-विद्यावाहिनी ऐप से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा और अभ्यास कराया गया।

समापन अवसर पर अधिकारियों ने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान और अनुभव का उपयोग विद्यालयों के शैक्षणिक अनुश्रवण एवं गुणवत्ता संवर्धन में प्रभावी ढंग से करने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed