देवघर:– नवरात्रि के अवसर पर देवघर शहर के बिलासी पूजा समिति द्वारा अपर विलासी में राजस्थान के राजदरबार के तर्ज पर भव्य,आकर्षक मां दुर्गा का पंडाल बना है। जिसका विधिवत उद्घाटन शनिवार को समिति के मुख्य संरक्षक सह समाजसेवी डॉ. सुनील खवाड़े ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही मां दुर्गा का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया।

इस मौके पर मुख्य संरक्षक डॉ. सुनील खवाड़े ने बताया कि यह पंडाल संताल परगना प्रमंडल का सबसे बड़ा आकर्षक और महंगा पंडाल बना है, जिसका खर्च करीब (1.25) सवा करोड़ रुपये आया है। राजस्थान के राज दरबार की थीम पर बना यह पंडाल बंगाल के कारीगरों ने राजेश श्रृंगारी के मार्गदर्शन में तैयार किया है। पंडाल को बनाने में एक माह से अधिक का समय लगा। पिछले तीन वर्षों से अपर बिलासी पूजा समिति का पंडाल लगातार सर्वश्रेष्ठ चुना जाता रहा है।

आकर्षण और सुरक्षा व्यवस्था :–पंडाल की भव्यता दूर से ही लोगों को आकर्षित कर रही है। इसे सजाने के लिए आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है और निर्माण में इको-फ्रेंडली सामग्री का उपयोग किया गया है। सुरक्षा को लेकर 28 गार्ड तैनात किए गए हैं और पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही जगह-जगह अग्निशामक यंत्र भी उपलब्ध कराए गए हैं।

श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम :– समिति की ओर से रोजाना प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है। बच्चों के लिए झूला, पार्किंग की अलग व्यवस्था, बुजुर्गों के लिए विशेष लाउंज और भक्तों के लिए सेल्फी जोन बनाया गया है। श्रद्धालुओं को सुविधा मिले, इसके लिए बड़े-बड़े स्क्रीन भी लगाए गए हैं। पूजा समिति की ओर से जानकारी दी गई कि 3 अक्टूबर को विसर्जन किया जाएगा।

बिलासी पूजा समिति की टीम :–समिति के मुख्य संरक्षक डॉ. सुनील खवाड़े हैं, जबकि संरक्षक कालीनाथ खवाड़े और रामेश्वर चक्रवर्ती हैं। अध्यक्ष संजयानंद झा, महासचिव अपूर्वानंद झा, कोषाध्यक्ष शेष नाथ झा एवं मुकेश टोनी और मुख्य पुजारी अमियांशु दत्त द्वारी हैं।

इस मौके पर उद्घाटन समारोह में रामेश्वर चक्रवर्ती, आजाद पाठक, अमियांशु दत्त द्वारी, शेष नाथ झा, प्रेमनाथ खवाड़े, मुकेश टोनी, अर्णव बोस, बाबन चक्रवर्ती, मनोज खवाड़े, राजू झा, अनुज चंदन, कौशल सिंह, गौरव, अमित जेजवाड़े, बिट्टू, आशीष झा, नवीन शर्मा, प्रकाश भारद्वाज, उमेश मिश्रा, संतोष कुमार, राजकुमार, मन्नू और बापी सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed