चंडीगढ़:– प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं शिक्षाविद् धीरेश कुलश्रेष्ठ की पूज्य माताश्री श्रीमती सरस्वती देवी का 22 जून 2026 को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से कुलश्रेष्ठ परिवार, शुभचिंतकों, परिचितों एवं समाज के विभिन्न वर्गों में शोक की लहर दौड़ गई।
परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय सरस्वती देवी की अंतिम यात्रा 23 जून को उनके निज निवास सुभाष कॉलोनी, कमलागंज से निकाली गई, जिसमें परिजन, शुभचिंतक और समाज के लोग शामिल हुए तथा नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
स्वर्गीय सरस्वती देवी अपने स्नेहमयी, सरल और धार्मिक स्वभाव के लिए जानी जाती थीं। उनके निधन से कुलश्रेष्ठ परिवार को गहरा आघात पहुंचा है। उनके निधन पर परिजनों, शुभचिंतकों और परिचितों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Sad to hear about Smt. Saraswati Devi, mother of Dr. Dhiresh Kulshrestha. My deepest condolences to Dr Dhiresh Kulshrestha and his family. Regards