सहरसा:– शिव कुमार (संवाददाता) शहरवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। पूर्व बाजार स्थित विद्यापति नगर (वार्ड संख्या-31) में भगवान लाल गोला के समीप महावीर नेत्रालय का शुक्रवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। समाजसेवी विनोद कुमार, प्रमोद कुमार एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर अस्पताल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर चिकित्सक, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
अत्याधुनिक मशीनों से होगी आंखों की जांच और इलाज
नेत्रालय के संचालक एवं प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक कुमार ने बताया कि अस्पताल में रेटिना जांच, ओसीटी (OCT), ग्रीन लेजर, विभिन्न प्रकार के लेजर उपचार, इंट्राविट्रियल इंजेक्शन तथा मोतियाबिंद ऑपरेशन सहित आधुनिक नेत्र चिकित्सा की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि अब कोसी क्षेत्र के मरीजों को बेहतर इलाज के लिए पटना, दरभंगा या अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
किन बीमारियों का होगा विशेषज्ञ इलाज ?
महावीर नेत्रालय में रेटिना एवं ऑप्टिक नर्व से जुड़ी बीमारियां, काला मोतिया, डायबिटिक रेटिनोपैथी, आंखों की एलर्जी, कमजोर दृष्टि, बच्चों के नेत्र रोग तथा अन्य सामान्य एवं जटिल नेत्र रोगों का विशेषज्ञ उपचार किया जाएगा।
समय पर जांच से बचाई जा सकती है आंखों की रोशनी
डॉ. विवेक कुमार ने लोगों से नियमित नेत्र परीक्षण कराने की अपील करते हुए कहा कि समय पर जांच से कई गंभीर बीमारियों की पहचान शुरुआती अवस्था में ही हो जाती है, जिससे आंखों की रोशनी सुरक्षित रखी जा सकती है।
कोसी क्षेत्र के लोगों को मिलेगा सीधा लाभ
उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों ने अस्पताल की आधुनिक सुविधाओं की सराहना करते हुए इसे कोसी क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि इस नेत्रालय के शुरू होने से स्थानीय लोगों को गुणवत्तापूर्ण और किफायती नेत्र चिकित्सा अपने जिले में ही उपलब्ध होगी, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार महावीर नेत्रालय सप्ताह के सभी कार्य दिवसों के साथ रविवार को भी खुला रहेगा। मरीज परामर्श एवं अपॉइंटमेंट के लिए 8789371412 एवं 9538508570 पर संपर्क कर सकते हैं।
