देवघर :–शहर के बैद्यनाथपुर चौक स्थित एक नए टाइल्स शोरूम के उद्घाटन अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सुनील खवाड़े ने क्षेत्र के व्यवसायियों और दुकानदारों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि बैद्यनाथपुर चौक से लेकर महेशमारा और मलहारा तक के व्यवसायी पूरी तरह भयमुक्त होकर अपना कारोबार करें। किसी भी प्रकार की रंगदारी या असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
डॉ. खवाड़े ने कहा कि यदि किसी व्यवसायी को किसी प्रकार की परेशानी या धमकी मिलती है, तो वे सीधे उनसे संपर्क करें। उन्होंने असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी दुकानदार या व्यवसायी को प्रताड़ित किया गया, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई सहित हर आवश्यक कदम उठाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि व्यवसायियों के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना उनके परिवार की परंपरा रही है। उनके पिता स्वर्गीय बर्धन खवाड़े भी क्षेत्र के व्यापारियों के हितों के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए वे भी लगातार व्यवसायियों की सुरक्षा और सहयोग के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इससे पूर्व डॉ. सुनील खवाड़े ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का विधिवत उद्घाटन किया और बाबा बैद्यनाथ से व्यवसाय की उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की। इस अवसर पर प्रतिष्ठान के संचालक रंजीत बरनवाल ने अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम में देवघर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रवि केसरी, महेश राय, डॉ. वीरेंद्र कुमार राय, नवीन शर्मा, राकेश राय, बादल सिंह, सुशील माहथा, मनोज पांडेय, दीपक दुबे, रोहित कुमार, आशुतोष कुमार जिमी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
