रांची :– झारखंड कैडर के 2006 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एवं वर्तमान जेल महानिरीक्षक (आईजी) सुदर्शन मंडल की सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। स्वास्थ्य खराब होने के बाद उन्हें तत्काल रांची के कोकर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज

जानकारी के अनुसार, सुदर्शन मंडल की तबीयत अचानक खराब होने पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। प्रारंभिक जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें आईसीयू (ICU) में भर्ती कर इलाज शुरू किया। सूत्रों के अनुसार, उन्हें हृदय संबंधी समस्या की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यक चिकित्सीय जांच की जा रही है।

2006 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं सुदर्शन मंडल 

सुदर्शन मंडल झारखंड कैडर के 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में जेल महानिरीक्षक (IG Prisons) के पद पर कार्यरत हैं। अपने लंबे प्रशासनिक और पुलिस सेवा काल में उन्होंने राज्य के कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभाई है। उनकी पहचान एक अनुभवी, शांत और कुशल पुलिस अधिकारी के रूप में रही है।

पुलिस प्रशासन में चिंता, स्वास्थ्य लाभ की कामना

जेल आईजी सुदर्शन मंडल के अस्वस्थ होने की खबर सामने आने के बाद पुलिस विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच चिंता का माहौल है।उनके शीघ्र स्वस्थ की कामना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed