सहरसा:– शिव कुमार, (संवाददाता) जिले की सौरबाजार थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देशी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस और एक टेंपो के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया है।

रात्रि गश्ती के दौरान हुई कार्रवाई :–पुलिस के अनुसार, रात्रि गश्ती के दौरान टीम राजबंधा गांव के पास पहुंची। इसी दौरान एक टेंपो चालक पुलिस वाहन को देखकर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा कर टेंपो को रोक लिया और तलाशी ली।

देशी कट्टा और कारतूस बरामद:–तलाशी के दौरान संजय यादव के पास गमछे में छिपाकर रखा गया एक देशी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

जमीन विवाद में इस्तेमाल होना था हथियार:–गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पतरघट निवासी सुनील कुमार और सोनवर्षा राज निवासी संजय यादव के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे पारिवारिक जमीन विवाद में हथियार के बल पर दबाव बनाने जा रहे थे।

सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने की पुष्टि:– सहरसा सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed